फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett National Park: Tourist Crowd for Jungle Safari and booking full in many Zone

नैनीताल: वीकेंड पर कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए उमड़े सैलानी, झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में बुकिंग फुल

Fri, 01 Oct 2021 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Oct 2021 11:37 PM IST
सार

शनिवार-रविवार को अवकाश के चलते पर्यटक रामनगर में जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे है। पर्यटकों के आने से कॉर्बेट पार्क की बुकिंग फुल हो गई, जबकि होटल और रिजॉर्ट में भी जगह नहीं है।

विज्ञापन
Corbett National Park: Tourist Crowd for Jungle Safari and booking full in many Zone
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के अंत (वीकेंड) में शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या कॉर्बेट पार्क में दिखाई दे रही हैं। कॉर्बेट पार्क के झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में सोमवार तक के लिए बुकिंग फुल हो गई है। 

विज्ञापन


शनिवार-रविवार को अवकाश के चलते पर्यटक रामनगर में जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे है। पर्यटकों के आने से कॉर्बेट पार्क की बुकिंग फुल हो गई, जबकि होटल और रिजॉर्ट में भी जगह नहीं है। जिन पर्यटकों को कॉर्बेट में जंगल सफारी के लिए बुकिंग नहीं मिल रही है, वे सीताबनी जोन के भंडारपानी तक जंगल सफारी कर रहे हैं। बाघों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क में हर साल सैलानी बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रदेश के सभी वन्यजीव अभ्यारण्यों-चिड़ियाघरों में 18 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क- धामी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक पार्क घूमने आ रहे हैं। सैलानी गर्जिया, झिरना और ढेला जोन में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। 15 अक्तूबर से बिजरानी और 15 नवंबर से ढिकाला जोन खोला जाएगा। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। 

एक घंटे तक पर्यटकों की 30 गाड़ियों को रोका

कॉर्बेट पार्क में जिप्सी रोटेशन की मांग को लेकर जिप्सी चालकों ने दोपहर दो बजे से तीन बजे तक झिरना-ढेला पर्यटन गेट को बंद कर दिया। इससे पर्यटकों की 30 से अधिक गाड़ियां खड़ी रहीं और जंगल सफारी के लिए पहुंचे सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गेट बंद की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि ने सीटीआर निदेशक से वार्ता की। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि के 15 दिन के भीतर रोटेशन लागू करने के आश्वासन पर जिप्सी चालकों ने गेट खोला। इसके बाद पर्यटकों ने जंगल सफारी की।

बता दें कि कॉर्बेट पार्क प्रशासन जिप्सी रोटेशन लागू करने जा रहा है, जिसके विरोध में एक पक्ष खड़ा हो गया है, तो दूसरा पक्ष रोटेशन की मांग कर रहा है। ऐसे में रोटेशन लागू करने मांग को लेकर जिप्सी चालकों ने दोपहर दो बजे से झिरना-ढेला पर्यटन गेट को बंद कर दिया। इस पर सीटीआर निदेशक राहुल ने विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी और नरेंद्र शर्मा को बुलाकर बैठक की, जिसमें सीटीआर निदेशक ने 15 दिन में रोटेशन लागू करने का आश्वासन दिया। विधायक प्रतिनिधि के समझाने पर जिप्सी चालकों ने गेट खोल दिया। 

रोटेशन के विरोध में निदेशक से मिले पर्यटन कारोबारी
जिप्सी रोटेशन का विरोध करने वाले पर्यटन कारोबारियों की कॉर्बेट निदेशक के साथ घंटों चली वार्ता बेनतीजा रही। शुक्रवार को कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धस्माना, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान, पवन पुरी, जगदीश छिम्वाल और नदीम कुरैशी सीटीआर निदेशक राहुल से मिले। उन्होंने कॉर्बेट निदेशक से रोटेशन सिस्टम का विरोध किया। वहीं सीटीआर निदेशक ने साफ कहा कि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन के निर्देश पर जिप्सियों को रोटेशन किया जा रहा है। अध्यक्ष धस्माना ने बताया कि तीन अक्तूबर को वन मंत्री हरक सिंह रावत और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस सुहाग के रामनगर आने की सूचना मिली है। अब दोनों के सामने ही इस मामले को रखा जाएगा, तब तक वह धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed