फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corbett national park open in 15 october 2018

पर्यटकों के लिए खुली कॉर्बेट नेशनल पार्क की बिजरानी रेंज, 31 तारीख तक एडवांस बुकिंग फुल

Mon, 15 Oct 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Oct 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
corbett national park open in 15 october 2018
फीता काटकर किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क की बिजरानी रेंज आज पर्यटकों के लिए खोल दी गई। बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

विज्ञापन


बता दें कि ऑनलाइन एडवांस बुकिंग 31 तारीख तक फुल बताई गई है। बुकिंग निरस्त होने पर सीटीआर के स्वागती कक्ष से करंट बुकिंग कराई जा सकती है। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि बिजरानी जोन में सुबह, शाम दो पालियों में 30-30 जिप्सियां जाएंगी।
विज्ञापन


15 जून से बंद सीटीआर का सर्वाधिक लोकप्रिय धनगढ़ी ढिकाला जोन और दुर्गादेवी गेट से जुड़ा दोमुंडा जोन 15 नवंबर को खुलना है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हाथी की सफारी बंद

 जबकि कच्ची सड़क में वाहन चलने योग्य रहने पर सीटीआर की दक्षिणी सीमा पर ढेला, झिरना जोन में पर्यटक सालभर दिवसीय भ्रमण कर सकते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर हाथी की सफारी बंद है। सीटीआर प्रशासन की ओर से कोई अतिरिक्त इवेंट भी नहीं जोड़ा गया है। स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले प्रख्यात शिकारी जिम कॉर्बेट से जुड़ाव, एशिया का पहला संरक्षित क्षेत्र होने के कारण ईको टूरिज्म में रुचि रखने वाले पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी कारण ने पर्यटकों ने एक सप्ताह के अंदर ही 31 अक्तूबर तक की बुकिंग फुल करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed