फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cooperative recruitment scam in Uttarakhand Will send investigation report to committee

Uttarakhand News: सहकारिता भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट फिर समिति को भेजेंगे, एक साल से अधिक समय बीता

Mon, 15 May 2023 08:56 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 May 2023 08:56 AM IST
सार

 सहकारिता भर्ती  मामले में जांच समिति ने अपनी जो रिपोर्ट शासन को सौंपी है, जिसमें बैंक के अध्यक्ष, महाप्रबंधक सहित सहायक निबंधक स्तर तक के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है। ऐसे में यदि सरकार जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करती है तो इन अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन
cooperative recruitment scam in Uttarakhand Will send investigation report to committee
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सहकारिता विभाग के तहत तीन जिलों देहरादून, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में जिला सहकारी बैंकों में हुए भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट एक साल से एक से दूसरी टेबल पर घूम रही है। जांच रिपोर्ट पर विधि और कार्मिक विभाग की राय भी ली जा चुकी है। अब रिपोर्ट को एक बार फिर जांच समिति के पास भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जांच समिति ने अपनी जो रिपोर्ट शासन को सौंपी है, उसमें बैंक के अध्यक्ष, महाप्रबंधक सहित सहायक निबंधक स्तर तक के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है। ऐसे में यदि सरकार जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करती है तो इन अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है। हाईप्रोफाइल लोगाें के इस गड़बड़झाले में शामिल होने की वजह से ही जांच को लगातार लटकाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  प्रदेश में चार लाख से अधिक आबादी को रोजाना मिलेगा 16 घंटे पानी, इन पांच जिलों में बन रही योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर ही शासन ने मार्च 2022 में जांच के आदेश दिए थे। अपर निबंधक नीरज बेलवाल और उप निबंधक मान सिंह सैनी की समिति ने जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। इसके बाद न्याय विभाग की राय पर एक बार फिर चयन मंडल में शामिल लोगों (अध्यक्ष, महाप्रबंधक और सहायक निबंधक) को भी पूछताछ में शामिल किया जाए। जांच समिति ने सभी अधिकारियों के बयान लेने के बाद एक बार फिर रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, लेकिन शासन की ओर से इसे कार्मिक विभाग को भेज दिया गया है। अब जांच समिति से कुछ बिंदुओं पर फिर से रिपोर्ट मांगी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed