फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cool weather in dehradun

देहरादूनः बारिश के बाद खिली चटख धूप ने उड़ा दिए होश

Mon, 06 Jun 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Jun 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
cool weather in dehradun
मौसम - फोटो : file photo

देहरादून में सोमवार तड़के से आसमान पर बादलों का पहरा लगा रहा। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। लेकिन इसके बाद चटख धूप खिलने से मौसम में गर्मी बढ़ गई।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही दून में बादलों का पहरा था। बादल इतने घने थे कि सुबह नौ बजे राजधानी में अंधेरा छा गया। जिसके बाद गरज के साथ झमाझम बारिश हुई।

मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बादलों की गरज के साथ तेज हवाएं भी चली। लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया और चटख धूप निकल आई।

ऋषिकेश में भी मौसम ने करवट बदली। सुबह से आसमान में बादल छाए। बारिश की संभावना बनी रही। हरिद्वार में तेज आंधी के साथ सुबह बारिश शुरू हुई। जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। आंधी से बहादराबाद में हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। यहां भेल मार्ग पर भी एक पेड़ गिर गया।
विज्ञापन


रविवार देर रात भूपतवाला में गंगा नदी पानी बढ़ने से एक संत टापू पर फंस गया। जिसे जल पुलिस द्वारा रेस्‍क्यू किया गया। ज्वालापुर में गंगनहर में एक युवक के डूबने की खबर है। रुद्रप्रयाग और गोपश्वर में भी घने बादल छाए रहे। बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तेज हवाओं और बारिश से ‌गिरा तापमान

cool weather in dehradun
देहरादून में बारिश - फोटो : अमरउजाला

उधर, प्रदेशभर में कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से रविवार की दोपहर तेज हवाओं और बारिश से ठंडी हो गई। राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं से नुकसान हुआ है। राजधानी में भी कई इलाकों में देर तक बत्ती गुल रही। कहीं कहीं तो बिजली रात भर नहीं थी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को दोपहर तक भारी उमस हुई। इसके बाद अचानक आए बादल और आंधी से मौसम बदल गया। आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई।

महज आधे घंटे में 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान वैसे तो 36 डिग्री तक पहुंचा लेकिन शाम होने तक तापमान में करीब दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed