फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumption reduced by installing shunt resistor, case filed

Dehradun News: शंट प्रतिरोधक लगाकर खपत को किया कम, मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jan 2025 11:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:03 AM IST
विज्ञापन
Consumption reduced by installing shunt resistor, case filed
विकासनगर। बिजली मीटर में शंट प्रतिरोधक लगाकर खपत कम करने के मामले में पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत एक उपभोक्ता पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में विद्युत उपकेंद्र, विकासनगर के जेई अमित मित्तल ने बताया कि सात जनवरी को विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया था। टीम को जांच के दौरान चिरंजीपुर निवासी राजेंद्र चौहान के परिसर में लगे बिजली मीटर में छेड़खानी का संदेह हुआ। मीटर को सीलबंद कर जांच के लिए भेजा गया। बताया कि जांच में मीटर के भीतर शंट प्रतिरोधक लगाकर विद्युत खपत करना पाया गया। मीटर की बॉडी सील से भी छेड़खानी की गई थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed