फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction on fake NOC Forest Department will file FIR Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: फर्जी एनओसी पर निर्माण, वन विभाग कराएगा एफआईआर, मसूरी वन प्रभाग के तहत सामने आया मामला

Mon, 06 Nov 2023 09:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Nov 2023 09:41 AM IST
सार

भूमाफिया की ओर से मसूरी वन प्रभाग के तहत मसूरी नगर पालिका क्षेत्र और अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित निजी और सरकारी वन भूमि की खरीद-फरोख्त की जा रही है। मसूरी में किसी भी प्रकार के निर्माण एवं जमीनों की खरीद-फरोख्त के लिए वन विभाग की एनओसी की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
Construction on fake NOC Forest Department will file FIR Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मसूरी में जमीनाें और संपत्ति की खरीद फरोख्त में फर्जी एनओसी का मामला प्रकाश में आने के बाद वन विभाग कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज कराने जा रहा है। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय ने लोगों से भूमाफिया के जाल में न फंसने और एनओसी के मामलों में संबंधित कार्यालय से पुष्टि करने की अपील की है।

विज्ञापन

मसूरी में जमीनों के मामले काफी उलझे हुए हैं। भूमाफिया की ओर से मसूरी वन प्रभाग के तहत मसूरी नगर पालिका क्षेत्र और अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित निजी और सरकारी वन भूमि की खरीद-फरोख्त की जा रही है। मसूरी में किसी भी प्रकार के निर्माण एवं जमीनों की खरीद-फरोख्त के लिए वन विभाग की एनओसी की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई
भूमाफिया की ओर से वन विभाग की फर्जी एनओसी बनाकर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएफओ मसूरी वैभव कुमार सिंह ने सूचना जारी की है। उनके अनुसार, मसूरी वन प्रभाग के तहत नोटिफाइड निजी, वन व अन्य प्रकार की वनभूमियों के संबंध में जारी अनापत्ति प्रमाणपत्रों की डीएफओ कार्यालय से पुष्टि कराने के बाद ही लोग निर्माण या जमीनों की खरीद फरोख्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Electricity: अब मोबाइल एप से बिजली बिल भुगतान करने पर मिलेगी 1.5 प्रतिशत की छूट, साथ में ये फायदा भी मिलेगा

डीएफओ वैभव सिंह ने बताया, दो-तीन मामले पकड़ में आए हैं। अब संबंधित बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीनों के संबंध में जागरूक रहकर ही सौदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed