फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity bill 1.5 percent discount will be available on paying bill through mobile app Uttarakhand

Electricity: अब मोबाइल एप से बिजली बिल भुगतान करने पर मिलेगी 1.5 प्रतिशत की छूट, साथ में ये फायदा भी मिलेगा

Mon, 06 Nov 2023 07:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Nov 2023 07:56 AM IST
सार

एप से नये कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी। अभी तक उपभोक्ताओं को पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी। लेकिन अब यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल एप विकसित किया है। 

विज्ञापन
electricity bill 1.5 percent discount will be available on paying bill through mobile app Uttarakhand
electricity bill new - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पहली बार उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप विकसित किया है। इस एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही एक साल के बिल भुगतान की जानकारी प्राप्त सकते हैं। एप से नये कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में यूपीसीएल के अधीन लगभग 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


 एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा
अभी तक उपभोक्ताओं को पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी। लेकिन अब यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल एप विकसित किया है। यह एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Interview : मंत्री रेखा आर्य बोलीं- उत्तराखंड कहलाएगा खेल भूमि, खिलाड़ियों के आरक्षण के लिए लाएंगे एक्ट

खास बात यह है कि इस एप के जरिये बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को यूपीसीएल 1.5 प्रतिशत की छूट देगा। साथ ही 24 घंटे बिल भुगतान की सुविधा होगी। बिल जमा कर रसीद भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि विद्युत सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी मोबाइल एप दर्ज करने की सुविधा रहेगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed