फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   constable slap the artist

सिपाही के थप्पड़ से रामलीला में 'महाभारत'

Thu, 17 Oct 2013 02:15 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 17 Oct 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
constable slap the artist

श्रीनगर में बीते 11 दिनों से शांतिपूर्वक ढंग से चल रही रामलीला में सिपाही के एक पात्र को थप्पड़ मारने से माहौल गरम हो गया। रामलीला समिति के पदाधिकारी सिपाही के स्थानांतरण की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में डटे रहे।

विज्ञापन


सिपाही के माफी मांगने के बाद भी पदाधिकारी शांत नहीं हुए। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर समिति से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

व्यवस्था संभाल रहे एक सिपाही ने थप्पड़ मारा
मंगलवार को आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद सामान समेट रहे भरत का किरदार निभा रहे आकाश को व्यवस्था संभाल रहे एक सिपाही ने थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद लोग भड़क गए। गुस्साए समिति के अध्यक्ष डा. उमाशंकर थपलियाल सहित अन्य पदाधिकारी थाना परिसर पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रात डेढ़ बजे तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही अनुज ने आकाश से माफी मांगी
मामला बिगड़ता देख सिपाही अनुज ने आकाश से माफी मांगी, लेकिन समिति के महाप्रबंधक राजेंद्र कैंतुरा, महासचिव मनीष नौटियाल, उप कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल इससे शांत नहीं हुए। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।


वहीं समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन भेजकर 18 अक्तूबर से पूर्व सिपाही का स्थानांतरण नहीं किए जाने पर राजतिलक में भाग नहीं लेने का ऐलान किया है। उधर, थानाध्यक्ष धीरेंद्र रावत ने बताया कि सिपाही के थप्पड़ मारने से यदि किसी के आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए माफी मांग चुका हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed