फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   conspiracy to kill cabinet minister Saurabh Bahuguna in a road accident Uttarakhand news in hindi

Dehradun: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र, बदमाशों की सड़क दुर्घटना में मारने की थी साजिश

Wed, 12 Oct 2022 10:46 AM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार , अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 10:46 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या को सड़क दुर्घटना दर्शाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, हीरा सिंह पिछले दिनों गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था। इसका जिम्मेदार वह कैबिनेट मंत्री को मानता है। इसी खुन्नस में उसने यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी निवासी गुड्डू तांत्रिक नाम के बदमाश को 20 लाख रुपये में मंत्री की हत्या की सुपारी दी थी।

विज्ञापन
conspiracy to kill cabinet minister Saurabh Bahuguna in a road accident Uttarakhand news in hindi
सौरभ बहुगुणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैबिनेट मंत्री की हत्या कर बदमाश इसे सड़क दुर्घटना दर्शाने का षड्यंत्र रच रहे थे। षड्यंत्र के लिए बदमाश रेकी भी कर रहे थे। पुलिस जांच में अब तक यह सबसे बड़ा तथ्य निकलकर सामने आया है। इस संबंध में खुद मंत्री भी आशंका जता चुके हैं। मंत्री से हीरा सिंह की मुलाकात भी इस षड्यंत्र और रेकी का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर पुलिस अब तक मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के षड्यंत्र का खुलासा ऊधमसिंह नगर पुलिस कर चुकी है। सोमवार को इस मामले में हीरा सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, हीरा सिंह पिछले दिनों गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन


इसका जिम्मेदार वह कैबिनेट मंत्री को मानता है। इसी खुन्नस में उसने यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी निवासी गुड्डू तांत्रिक नाम के बदमाश को 20 लाख रुपये में मंत्री की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस गुड्डू के कब्जे से पौने तीन लाख रुपये बरामद करने का दावा कर रही। हालांकि, मंत्री को मारा किस तरह जाना था, इस बात का खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

षड्यंत्र का पर्दाफाश
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों की माने तो साजिशकर्ताओं ने मंत्री को मारने के लिए सड़क दुर्घटना करना चाह रहे थे। हत्या के बाद सड़क दुर्घटना भी दर्शाने की योजना थी। पिछले दिनों हीरा सिंह मंत्री से मिलने उनके सितारगंज स्थित आवास पर आया था। हीरा सिंह मंत्री से किसी व्यक्ति की मदद से काम के सिलसिले में मिला था। उनकी काफी देर तक बातचीत भी हुई थी।

माना जा रहा कि यह हीरा सिंह और उसके साथियों की रेकी का हिस्सा हो सकता है। ताकि, किसी को इस हत्या का पता ही न चले, लेकिन इससे पहले ही इस षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया। इस संबंध में पुलिस अब गुड्डू और सतनाम के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। 

अधिकारियों के मुताबिक, गुड्डू के बारे में बरेली पुलिस से जानकारी मांगी गई कि उसने वहां पर किसी ऐसी घटना को अंजाम दिया है या नहीं। या किसी प्रकार की योजना में शामिल रहा है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन भी कर दिया है। यह टीमें कई दिशाओं में जांच करेंगी। 

अक्सर खुद कार ड्राइव कर निकलते थे मंत्री 
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के बारे में कहा जाता है कि वह कभी-कभार सुरक्षाकर्मियों के बिना ही कार ड्राइव कर निकल जाते थे। अक्सर उनका परिवार भी उनके साथ रहता था। हालांकि, अब उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। माना जा रहा कि हीरा सिंह को इस बात का पता था कि मंत्री अकेले भी निकल जाते हैं। ऐसे में वह इसी बात की टोह लेने के लिए उनके आवास पर गया था। 

मंत्री ने खुद भी जताई थी आशंका 
सड़क दुर्घटना में हत्या करने की साजिश की बात कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी कह चुके हैं। उन्होंने बताया कि हीरा सिंह उनसे मिल चुका था। उन्हें आशंका है कि साजिशकर्ता उनकी हत्या सड़क दुर्घटना में करना चाहते थे। वह उनके निकलने का ही इंतजार कर रहे होंगे। इसके अलावा शूटरों की बात भी सामने आ रही है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। मंत्री ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हीरा सिंह क्यों उनका दुश्मन बना, इस बारे में भी जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Avalanche:  मौसम खराब होने से नहीं चला बचाव अभियान, दो पर्वतारोही अभी भी लापता, परिजन बेबस

इस मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। दूसरे राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऊधमसिंह नगर पुलिस को विभिन्न दृष्टिकोण से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
-डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed