{"_id":"67008585461c1e51e80700e7","slug":"congresss-protest-over-gauna-river-bridge-continues-for-the-second-day-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-517822-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गौना नदी के पुल को लेकर कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गौना नदी के पुल को लेकर कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौना नदी के रपटे पर पुल बनाए जाने की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि पुल बनाने के मामले में डबल इंजन की सरकार फेल साबित हो रही है।
सहसपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित गौना नदी का रपटा बरसात के मौसम में खतरनाक हो जाता है। यहां से आवाजाही करने वाल लोगों को तेज बहाव के पानी में बहने की संभावना बनी रहती है। हर साल बरसात में नदी के आसपास की कृषि भूमि को पानी नुकसान पहुंचाता है। दो विधानसभा की सीमा पर स्थित होने के कारण कोई भी विधायक पुल के निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हैं। धरने के संयोजक रमेश चंद आजाद ने कहा कि यदि शीघ्र पुल निर्माण के लिए शासनादेश जारी नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी मार्ग पर होने वाली आवाजाही को बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, संजीव उपाध्याय, मनोज रावत, सुदेश रावत, कासिम अली, अभिराजन, मनोज तिवारी, पूरन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन