फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers protest against ED questioning of Rahul Gandhi, Clashes with police during Raj Bhavan march

Congress Protest: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में उतरे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, प्रदेश अध्यक्ष सहित 200 गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 04:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 04:32 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी को जांच के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने और एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली को सील किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। 

विज्ञापन
Congress workers protest against ED questioning of Rahul Gandhi, Clashes with police during Raj Bhavan march
देहरादून में कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी को ईडी की ओर से पूछताछ के लिए बुलाने के विरोध में कांग्रेसियों ने राजभवन कूच करने पहुंचे। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्य्क्ष करन माहरा सहित कांग्रेस के 200 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विधायक अनुपमा रावत सहित कई कार्यकर्ता इस दौरान जमीन पर लेट गए। जिन्हें पुलिस ने बमुश्किल उठा कर गाड़ी में डाला। पुलिस लाइन ले जाने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी को जांच के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने और एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली को सील किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। लोकतंत्र को खत्म किए जाने की साजिश रची जा रही है। प्रदेश अध्य्क्ष करन मेहरा, खटीमा विद्यायक भुवन कापड़ी, सूर्यकांत धस्माना,दिनेश अग्रवाल, गरिमा दसोनी,लाल चंद शर्मा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।   


ये भी पढ़ें...Agneepath Scheme:  विरोध के बीच सीएम धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अग्निवीरों को राज्य में मिलेंगे ये खास अवसर

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के बयानों के बहाने परेशान कर रही है। जो निंदनीय है। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा इसके विरोध में कांग्रेसी बृहस्पतिवार को देहरादून में राजभवन का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed