{"_id":"653d5975a3cbc7d5600c7a84","slug":"congress-workers-burnt-the-effigy-of-the-government-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-276414-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई बाजार में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि आए दिन उत्तराखंड में घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। प्रत्येक मामले में किसी न किसी भाजपा नेता और विधायक का नाम सामने आता है। सरकार छवि को बचाने के लिए मामलों को दबा देती है। हाल ही में उद्यान विभाग का घोटाला सामने आया है। जिसमे कोर्ट ने भी सीबीआई जांच का आदेश दे दिए हैं।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट के आदेश में रानीखेत से भाजपा विधायक मनोज नैनवाल और उनके भाई का भी जिक्र है। यह रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता से चुनाव में वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि ही जनता और राज्य का शोषण कर रहे हैं।
आरोप लगाया कि सभी मामलों में सरकार तमाशबीन बनी हुई है। कहा कि भाजपा को प्रदेश में बढ़ रहे घोटालाें और भ्रष्टाचार के मामलों में जनता से माफी मांगनी चाहिए। तत्काल भाजपा विधायक को पार्टी और विधानसभा से निष्कासित करना चाहिए, ताकि सीबीआई जांच प्रभावित न हो। पुतला फूंकने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, हरनाम, राजेश पीटर, जयवीर धीमान, अरसद खान, सोनू कुमार, हुकुम पुंडीर आदि शामिल रहे।