{"_id":"5727abde4f1c1bfa525cdfb8","slug":"congress-will-show-the-sting-cd","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत के स्टिंग से भी फायदा उठाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत के स्टिंग से भी फायदा उठाएगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की स्टिंग सीडी मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने खुलकर मैदान में उतरने का फैसला किया। राजीव भवन में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में बाकायदा प्रस्ताव पारित कर तय किया गया कि कथित सीडी को कांग्रेस खुद ही जगह-जगह जाकर दिखाएगी। अभी तक सीडी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ही मुखर थे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने स्टिंग सीडी प्रकरण को राज्य सरकार के खिलाफ षड्यंत्र माना है। तय किया गया कि सीडी में जिन-जिन नामों का जिक्र पत्रकार ने किया है, उनके खिलाफ कांग्रेस एफआईआर दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
संगठन भी समर्थन में
अब कांग्रेस संगठन भी मुखर होकर रावत के पक्ष में उतर आया है। दरअसल कांग्रेस यह मान कर चल रही है कि सीडी में सिर्फ बातचीत है और यह बातचीत भी बहुत हद तक रावत के पक्ष में ही है। इसी को आधार मानते हुए अब कांग्रेस ने इस सीडी को खुद ही पूरे प्रदेश में दिखाने का मन बनाया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज करे सीडी की जांच
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल से मुलाकात कर प्रदेश के तमाम भ्रष्टाचार के प्रकरणों की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से कराने की मांग की।