{"_id":"6765b06db3931c138f0b5438","slug":"congress-will-conduct-survey-from-agencies-to-find-eligible-candidates-dehradun-news-c-5-1-drn1031-575016-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: योग्य प्रत्याशी खोजने के लिए एजेंसियों से सर्वे कराएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: योग्य प्रत्याशी खोजने के लिए एजेंसियों से सर्वे कराएगी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iसभासद और मेयर के मजबूत दावेदारों के बारे में देगी रिपोर्ट इसके बाद ही होगी प्रत्याशी की घोषणा
I
Iराजधानी में निकाय चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के दावेदार तो खड़े हो गए, लेकिन प्रत्याशी की तलाश अभी जारी है। इसके लिए कांग्रेस सर्वे कराने जा रही है। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा, जो दून के गली-गली में यह जानेगी कि कांग्रेस के लिए कौन जिताऊ और टिकाऊ मेयर पद का प्रत्याशी हो सकता है। सभी 100 वार्डों में सर्वे करने के बाद इसकी रिपोर्ट पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद मेयर प्रत्याशी पर फैसला लेगा।I
Iकांग्रेस में अभी तक करीब 17 नेता मेयर पद पर चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन जमा कर चुके हैं। 100 वार्डों में पार्षद के लिए करीब 800 आवेदन आए हैं। अब इनमें योग्य उम्मीदवार को तलाशना कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुई है। इसी के चलते कांग्रेस वार्डाें में सर्वे कराएगी।I
Iमेयर और वार्ड के पार्षदों के लिए उम्मीदवारों की तलाश के लिए अलग-अलग दो एजेंसियों को काम सौंपा जाएगा। सूत्रों की मानें तो यह एजेंसियां बाहर से होंगी और दून में आकर चुपचाप अपना काम करेगी। एजेंसी के लोग सभी वार्डों में जाएंगे और देखेंगे जिन-जिन आवेदकों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है उनकी स्थिति उनके वार्ड में क्या है। इसी तरह मेयर के उम्मीदवारों के बारे में भी पड़ताल की जाएगी। एजेंसी इसकी रिपोर्ट तैयार आलाकमान को सौंपेगी। उसके बाद उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
I
I
I
Iजिताऊ और टिकाऊ सिद्धांत पर दिया जाएगा ध्यानI
Iउम्मीदवार जिताऊ होना चाहिए और कांग्रेस के साथ टिकाऊ भी। इस सिद्धांत पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार को फाइनल करेगी। सर्वे के साथ-साथ उम्मीदवार का पुराना इतिहास भी देखा जाएगा। कितनी बार उन्होंने अपना दल बदला है। पहले कौन की पार्टी के साथ काम कर रहे थे और उसको क्यों छोड़ा।I