फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress state in-charge Selja will reach Doon today

Dehradun News: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा आज पहुंचेगी दून

Wed, 07 Jan 2026 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Congress state in-charge Selja will reach Doon today
- पार्टी नेताओं के साथ बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर होगी चर्चा
विज्ञापन

- लंबे समय बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं कांग्रेस प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लंबे समय बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा राज्य के राजनीतिक मिजाज व संगठनात्मक गतिविधियों की टोह लेने बृहस्पतिवार को दून पहुंचेगी। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन के बारे में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए चल रहे आंदोलन व मनरेगा योजना को समाप्त करने समेत अन्य मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed