फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress raised questions on the investigation of STF BJP replied politics Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड राजनीति: विपक्ष ने एसटीएफ की जांच पर उठाए सवाल, भाजपा ने कहा- कांग्रेस को भूलने की बीमारी

Fri, 04 Nov 2022 01:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 01:38 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा की एसटीएफ जांच पर कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी ने सवाल उठाए। तो वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जांच पर सवाल उठाने की कोई वजह नहीं है। 

विज्ञापन
Congress raised questions on the investigation of STF BJP replied politics Uttarakhand news in hindi
कांग्रेस, भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा की एसटीएफ जांच पर कांग्रेस के उठाए सवालों को बेबुनियाद बताया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को भूलने की बीमारी है, सरकार ने भर्ती प्रकरण में समय पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी के बयानों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जांच पर सवाल उठाने की कोई वजह नहीं है। अब तक की जांच आइने की तरह साफ है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया और बिना किसी दबाव के जांच एसटीएफ को सौंपी। एसटीएफ ने निष्पक्ष तरीके से जांच की और प्रभावशाली लोग भी इसके दायरे में आए और जेल की सलाखों तक पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलना अदालत का विषय है। जमानत मिलने का मतलब किसी को दोषमुक्त करना नहीं है। यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। जांच एजेंसी निचली अदालत के जमानत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय गई है। किसी को जमानत मिलने को निर्णय बताना सरकार या जांच एजेंसी पर सवाल उठाना राजनीति से प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला क्षैतिज आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर लगाया स्टे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूल रही है कि वह इस मामले में हाईकोर्ट का रुख कर चुकी है, लेकिन आधार न रख पाने की वजह से उसकी याचिका खारिज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण मामले में सीएम पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी सरकार में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed