फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress on the road to protest against inflation

महंगाई के विरोध में सड़क पर कांग्रेस

Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress on the road to protest against inflation
मुख्य बाजार में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सिलिंडर और प्याज के साथ धरना प्रदर्शन भी किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने और युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। लोगों का इन मुद्दों से ध्यान बटाने के लिए दूसरे मुद्दों पर बयानबाजी की जा रही है। रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य में त्रिवेंद्र सरकार भी रोजगार मुहैया कराने के मुद्दे पर पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। कई विभागों में पद रिक्त पड़े हैं। जिनको भरने की अब तक कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। कहा कि कांग्रेस जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर दो बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व पीसीसी सचिव संजय जैन, पूर्व विधायक राजकुमार, नगर पालिकाध्यक्ष हरबर्टपुर देवेंद्र बिष्ट, इंदर शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, ताहिर अली, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अकील अहमद, कुंवरपाल, मेघ सिंह, विपुल जैन, पीके अग्रवल, शशि चौहान, नीरज अग्रवाल और कुसुम कौशल ने भी संबोधित किया। संचालन विकास शर्मा और शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने किया।

इस अवसर पर हाकम चंद, नरेंद्र बिष्ट, सरदार सिंह, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, आशीष पुंडीर, राकेश राठौर, मुनीर अहमद, अनुपम कपिल, रितेश जयसवाल, सलीम, नितिन वर्मा, देवानंद पासी, अर्जुन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, नसीम अहमद, मंजू शर्मा, रेशमा अंसारी, रेखा रमोला, राजेश वर्मा, बचित्तर सिंह, सदाकत अली जैदी, जावेद खान, हिमांशु रमोला, रमेश चंद, सोनू, बलजीत सिंह, लवली शर्मा, गिरीश सप्पल, प्रशांत शर्मा, गुरविंदर सिंह पम्मी, दयासागर अग्रवाल, पम्मी देवी, दिनेश गुप्ता, साबिर, एंथोनी, सुभाष चंबेल, संसार सिंह, अजय नेगी, मायाराम तोमर, पंकज अग्रवाल, गालिब, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed