फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress now slams against uttarakhand government on inflation

देहरादूनः कांग्रेस का महंगाई के बहाने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आज, हर जिले में हो रहा प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2020 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Jan 2020 01:04 PM IST
सार

  • आज से जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन का एलान, प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी 
  • विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर भी होगा प्रदर्शन
  • रणनीति तय करने को जिलाध्यक्षों की होगी बैठक

विज्ञापन
Congress now slams against uttarakhand government on inflation
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अब महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदेश में सरकार को घेर रही है। आज यानी तीन जनवरी को कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। प्रत्येक जिले में कांग्रेसी बढ़ती महंगाई का विरोध जता रहे हैं और भाजपा सरकार का पुतला फूंक रहे हैं। इस क्रम में आज देहरादून के एस्लेहॉल चौक, रुद्रपुर, हल्द्वानी, चंपावत में महंगाई को लेकर केंद्र और उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका गया। वहीं इस दौरान रसोई गैस के रेट बढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह रणनीति तय की गई। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बतााया कि आज प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। इसमें कांग्रेस के सभी पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला और नगर अध्यक्षों, आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल होंगे।

विज्ञापन

मुख्य मुद्दा बढ़ती महंगाई का

इसमें मुख्य मुद्दा बढ़ती महंगाई का है। कांग्रेस का यह आंदोलन यहीं पर नहीं थमेगा। इसके बाद कांग्रेस इस आंदोलन को विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी। पदाधिकारियों के मुताबिक बड़े प्रदर्शनों को जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष संभालेंगे।

जिला स्तर पर विरोध कार्यक्रमों में कांग्रेस महंगाई के साथ ही बेरोजगारी और केंद्र तथा राज्य के अन्य मुद्दों को भी उठाएगी। इन प्रदर्शनों की रणनीति और समय तय करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। 

भाजपा ने नए साल में लोगों को महंगाई का तोहफा दिया है। रेल किराया तो बढ़ाया ही गया, पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। अब रसोई गैस भी महंगी कर दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं को पहले ही महंगा करने की घोषणा की जा चुकी है। कांग्रेस ने तय किया है कि सड़क पर उतरकर इसका विरोध जताया जाएगा। आज हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
- प्रीतम सिंह, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed