अस्पताल में बवाल करने वाले विधायक धामी के पक्ष में उतरी कांग्रेस, बहुत कुछ कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएच में मंगलवार की रात हुए हंगामे पर कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति थी कि विधायक हरीश धामी को ऐसा करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष ने डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अस्पताल इलाज के लिए है। वहां अभद्रता का कोई स्थान नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वह विधायक का सीधे तौर पर बचाव करते हैं। कोई ऐसी बात जरूर हुई होगी तभी वह आवेश में आए होंगे। संवादहीनता के कारण ऐसी घटना हुई होगी। विधायक ने उन्हें बताया कि एसटीएच में अव्यवस्थाएं हैं।
वह इससे पूरी तरह सहमत हैं। कांग्रेस के समय में अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आगे भी ठीक नहीं होगी। व्यवस्था को ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही इलाज न होने के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के कारण ऐसी घटना हुई।
कमेटी गठित करने को सीएमओ को लिखा पत्र
डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कोई भी पार्टी सत्ता में हो या सत्ता के बाहर मगर व्यवहार में हमेशा शिष्टाचार रहना चाहिए साथ ही संसदीय परंपराओं का पालन करना चाहिए। सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नैनीताल में पिछले दिनों जो हुआ वह सभी को पता है।
सत्ता के नशे में मदहोश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत सारी कमी सरकार की ओर से रहती है। कई डॉक्टरों को वेतन पूरा नहीं दे पाए रहे हैं। एसटीएच में हुए हंगामे की जांच के लिए कमेटी गठित होनी है। एसडीएम के पत्र के जवाब में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने सीएमओ को पत्र लिखा है। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि सीएमओ को पत्र लिखकर बेस और महिला अस्पताल से एक-एक प्रतिनिधि नामित करने को कहा गया है।