{"_id":"6a57f817bb766d4b88054571","slug":"congress-leader-visits-bannu-school-takes-stock-of-preparations-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1019074-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बन्नू स्कूल पहुंचे कांग्रेस नेता तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बन्नू स्कूल पहुंचे कांग्रेस नेता तैयारियों का लिया जायजा
Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह सहित अन्य नेताओं ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और छात्रों के आगमन और अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 17 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लेकर छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।निरीक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सरदार अमरजीत सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन