फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader and three policemen Bail Rejected in Uttarakhand police loot case 

पुलिस लूटकांड: कांग्रेस नेता और तीन पुलिसकर्मियों की जमानत नामंजूर, एसटीएफ को मिले नए अहम सुराग 

Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Congress leader and three policemen Bail Rejected in Uttarakhand police loot case 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस लूटकांड में जेल में बंद कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा और तीनों पुलिसकर्मियों की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद नामंजूर कर दी है। आरोपी अब जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में जमानत अर्जी लगाने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन


गत चार अप्रैल की रात गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला की गाड़ी में सवार होकर पुलिसकर्मियाें ने प्रापर्टी डीलर अनुरोध पंवार से आचार संहिता की आड़ में बैग छीन लिया था। जिसमें मोटी रकम बताई जा रही है।
विज्ञापन


मामला मीडिया में छाने के बाद एसटीएफ जांच शुरू हुई थी। जिसमें एसटीएफ ने पूछताछ के बाद आरोपी कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु उपाध्याय और मनोज अधिकारी को लूट और अपहरण की धारा में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरोपियों के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। एसटीएफ की रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। 

जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपों को निराधार बताया। लूट की धारा में गलत ढंग से चालान किया गया है। पहले तो यह साफ नहीं है कि कितनी धनराशि की लूट हुई और दूसरा किसी तरह की बरामदगी भी नहीं है। इनका किसी तरह का आपराधिक इतिहास भी नहीं है। ऐसे में जमानत दी जानी चाहिए। 

सरकारी वकील ने यह कहकर विरोध किया कि यह धारा जमानती नहीं है। जो भी कार्रवाई की गई, वो साक्ष्य के अनुरूप है। सीजेएम ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद कांग्रेस अनुपम शर्मा और तीनों पुलिसकर्मियाें की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया। सीजेएम कोर्ट से जमानत न मिलने पर आरोपियों की ओर से अब जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में जमानत अर्जी देने की तैयारी की जा रही है। 

एसटीएफ को मिले नए अहम सुराग 
पुलिस लूटकांड की जांच में जुटी एसटीएफ को नए अहम सुराग मिले हैं, जिन पर काम चल रहा है। एसटीएफ ने पुलिस अधिकारियों से बात में इस तरह के संकेत दिए हैं। कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन कामयाबी की उम्मीदें काफी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में एसटीएफ कई अन्य लोगाें से भी पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed