फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Kedarnath Yatra postponed Rahul Gandhi and party took a decision in view of the Kedarnath disaster

Uttarakhand: कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित, राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर किया गया एलान

Fri, 02 Aug 2024 01:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Aug 2024 01:31 PM IST
सार

केदारनाथ धाम में हालात को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। 

विज्ञापन
Congress Kedarnath Yatra postponed Rahul Gandhi and party took a decision in view of the Kedarnath disaster
कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आपदा के चलते सामान्य स्थिति होने तक स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा न यात्रा स्थगित करने का एलान किया है।

विज्ञापन


यात्रा सीतापुर तक पहुंच गई थी और शुक्रवार को सीतापुर से आगे रवाना होनी थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी पुष्टि की है। सामान्य स्थिति होने के बाद कांग्रेस फिर से सीतापुर से आगे की यात्रा शुरू करेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar: नदी में उछल कूद कर रहे थे कांवड़ यात्री, अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, फंसे 12 कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोनप्रयाग में आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए यात्रा में आगे जाने का कार्यक्रम पहले ही स्थगित कर दिया। कहा, केदारनाथ क्षेत्र में भयंकर आपदा आई है। बड़ी संख्या में यात्री फंसे हैं। उनका बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि राज्य की संपूर्ण शक्ति लगाकर बचाव कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed