{"_id":"66ac61b83b8e0678f90d3b59","slug":"kanwar-yatri-haridwar-12-kanwariyas-trapped-in-river-due-to-rising-water-level-of-ganga-rescued-uttarakhand-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: नदी में उछल-कूद कर रहे थे कांवड़ यात्री, अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, फंसे 12 कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: नदी में उछल-कूद कर रहे थे कांवड़ यात्री, अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, फंसे 12 कांवड़िये
Fri, 02 Aug 2024 12:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:07 PM IST
सार
हरकी पैड़ी में 12 कांवड़िये फंस गए, जिनका रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
नदी में फंसे कांवड़ यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से 12 कांवड़ यात्री नदी में फंस गए। पहाड़ों में बरिश के चलते पिछले दो दिन से गंगा में बहुत कम जल छोड़ा जा रहा था। कांवड़ यात्री बड़ी धारा के बीच में घुसकर उछल कूद मचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच शुक्रवार की सुबह बैराज से अचानक पानी छोड़ा गया और बड़ी धारा में करीब 12 यात्री फंस गए। एसडीआएफ और बीईजी सेंटर रुड़की आर्मी के जवानों ने तत्काल कांवड़ियों का रेस्क्यू करना शुरू किए। सभी कांवड़िये सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले का आखिरी दिन था और आज शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst: काली रात के बाद उम्मीद भरी सुबह...फंसे 4000 यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू
प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक का ये आंकड़ा जारी किया है। पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। 22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। आज शुक्रवार को जलाभिषेक हो रहा है।
कांवड़ यात्रा