फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress is hand in glove with Samajwadi Party: Deepti Rawat

कांग्रेस का हाथ, समाजवादी पार्टी के साथ : दीप्ति रावत

Sun, 22 Feb 2026 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Congress is hand in glove with Samajwadi Party: Deepti Rawat
कहा, चुनाव में सपा का समर्थन लेगी कांग्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस का हाथ समाजवादी पार्टी के साथ है। जो चुनाव में उसका समर्थन लेगी। उन्होंने यह बात चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संभावित गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का उत्तराखंड की राजनीति में न तो कोई जनाधार है, न संगठनात्मक अस्तित्व और न ही कोई वोट बैंक। ऐसे दल के साथ कांग्रेस का गठबंधन उसकी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने की मानसिकता को दर्शाता है। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी वह दल है, जिसने हमेशा उत्तराखंड राज्य के गठन का विरोध किया। जब पूरा प्रदेश अलग राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा था, तब यही ताकतें आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही थी। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करवाया गया, माताओं-बहनों के साथ अभद्र व्यवहार हुआ और जनभावनाओं का दमन किया गया। जिसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती। दीप्ति रावत ने कहा, आज कांग्रेस का ऐसे दल के साथ हाथ मिलाना यह साबित करता है कि कांग्रेस भी उत्तराखंड की भावनाओं के साथ कभी ईमानदार नहीं रही। जो दल राज्य निर्माण की भावना के विरोध में खड़े रहे, आज वही राजनीतिक स्वार्थ के लिए साथ आने का नाटक कर रहे हैं। यह गठबंधन उत्तराखंड की अस्मिता और बलिदानी आंदोलनकारियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस अवसरवादी और विचारहीन गठबंधन को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed