फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress in relax after election

उत्तराखंड में हारने के बाद राहत में कांग्रेस!

Mon, 19 May 2014 08:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 May 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
congress in relax after election

कांग्रेस के सभी सीटों पर हारने से हरीश रावत सरकार को नंबर गेम के मामले में कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन राहत मिलने के आसार है। यह भी उन परिस्थितियों में जब कोई राजनीतिक उठापटक राज्य सरकार को बाधित करने लगे।

विज्ञापन


सांसद निर्वाचित हुए भाजपा के दो विधायकों निशंक व टम्टा की सीट कानून के तहत 30 मई को स्वत: ही रिक्त हो जाएगी। और, इसके छह महीने के भीतर दोनों पर उप-चुनाव कराना संवैधानिक बाध्यता होगी।

विज्ञापन

यह है सदस्यता खत्म होने का नियम

congress in relax after election

केंद्रीय समसामयिक सदस्यता प्रतिषेध अधिनियम 1950 में यह प्रोविजन है कि यदि कोई व्यक्ति संसद के लिए चुना जाता है, तो निर्वाचित होने की घोषणा के चौदह दिन बाद उसकी सदस्यता स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।

चौदह दिन के ठीक बाद विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को विस सीट रिक्त होने की सूचना देनी होगी।

इसके बाद स्पीकर की तरफ से सीईओ ऑफिस को दो सीटें रिक्त होने सूचना भेजी जाएगी। सीईओ ऑफिस सीट रिक्त होने की सूचना केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजेगा।

कुछ ही समय बाद इन दोनों सीटों के रिक्त होने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। और, छह महीने की अवधि के भीतर दोनों सीटों पर उप-चुनाव कराना जरूरी हो जाएगा।

त्रिवेंद्र को ‌म‌िल सकती है ‌न‌िशंक की सीट

congress in relax after election

भाजपा में डोईवाला और सोमेश्वर विधानसभा सीटों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। आगामी तीस मई को दोनों सीटों के रिक्त हो जाने के बाद छह महीने के भीतर यहां उप-चुनाव कराए जाने हैं।

सूत्रों की माने तो डोईवाला से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतारा जाएगा। त्रिवेंद्र इस सीट से दस साल तक विधायक रहे है, पिछले चुनाव में सीट बदलकर उन्होंने रायपुर से चुनाव लड़ा और 384 मतों से हार गए।

विज्ञापन

न‌िशंक की बेटी भी हैं दावेदार

congress in relax after election

उधर, इस सीट से नए दावेदारों के रूप में सांसद निर्वाचित हुए रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्र अरुष‌ि निशंक व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उषा भट्ट का नाम भी चर्चा में है।

उधर, सोमेश्वर सीट पर भाजपा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य, 2002 में विस चुनाव लड़ चुके राजेश आर्य व रेखा आर्य में से किसी को मैदान में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed