अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए कांग्रेस ने सरकार का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार घटना में शामिल वीआईपी नेता को बचाने के लिए काम कर रही है। उत्तराखंड की बेटी को न्याय देने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। बुधवार को मालरोड झुलाघर के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए। यहां नारेबाजी कर विरोध जताया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अंकिता हत्याकांड के घटनास्थल पर बुलडोजर चलाकर किसको बचाने का काम किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता हत्याकांड में शामिल हैं, इसलिए सरकार घटना की सीबीआई जांच नहीं करा रही है। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि हवस के शिकारियों ने अंकिता भंडारी की हत्या की है। घटना में सबूत मिटाने का काम किसकी शह पर किया गया। अंकिता को अभी तक पूरा न्याय क्यों नहीं मिल रहा है। उन्हाेंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार राज्य के युवाओं के साथ छलावा कर रही है। पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेता ही बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अंकिता भंडारी को न्याय देने के लिए उत्तराखंड की जनता को अब मुखर होकर सड़क पर उतरना चाहिए। इस अवसर पर नागेंद्र उनियाल, केडी नौटियाल, बिजेंद्र सिंह नेगी, महिमा नंद, रमेश राव, राजीव, बिल्लू आदि मौजूद रहे।

मसूरी में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की साथ ही सरक