{"_id":"5a1bd8114f1c1b86698be120","slug":"congress-block-chief-caught-playing-gambling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते हुए दबोचे कांग्रेस ब्लाक प्रमुख, कोतवाली में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलते हुए दबोचे कांग्रेस ब्लाक प्रमुख, कोतवाली में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Mon, 27 Nov 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
juwa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में एसओजी ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय में छापा मारकर ब्लाक प्रमुख सहित सात लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। ब्लाक प्रमुख के जुआ खेलते पकड़े जाने की सूचना फैली तो कोतवाली में कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
टीम ने गैराज से 64 हजार की नकदी सहित हरियाणा ब्रांड की दस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी विद्याधर जोशी की अगुवाई में उनकी टीम ने रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर तीनपानी के पास स्थित उत्तराखंड लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट एवं कमीशन एजेंट कार्यालय में छापा मारा। इससे वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने जुआ खेल रहे सात लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन
मौके से दो पेटी हरियाणा ब्रांड और आठ पेटियां अन्य ब्रांड की शराब बरामद कीं। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में कांग्रेस के रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना निवासी ग्राम मिलक लालपुर किच्छा, उनके भाई प्रीतम सिंह निवासी मजरा मिलक किच्छा, बूटा सिंह निवासी ढाकी बिलासपुर, मंजीत सिंह निवासी धनौरा बिलासपुर, नानकसिंह निवासी ढाकी फार्म बिलासपुर, हरचरण सिंह निवासी जैन कालोनी रुद्रपुर, देवेंद्र सिंह निवासी डिबडिबा बिलासपुर शामिल हैं।
इनके कब्जे से 64 हजार 300 रुपये, ताश की गड्डियां, सात मोबाइल जब्त किए गए हैं। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चूंकि यह प्रतिष्ठान दलजीत के भाई प्रीतम का है, इसलिए उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रमुख की पैरवी में पहुंचे कांग्रेसी
demo pic
ब्लाक प्रमुख के जुआ खेलते पकड़े जाने की सूचना फैली तो कोतवाली में कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ भी कई कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी को फोन कर ब्लाक प्रमुख को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की बात कही।
कहा कि दलजीत केवल अपने भाई से मिलने गए थे और जुआ नहीं खेल रहे थे, लेकिन एसएसपी ने दलजीत को छोड़ने से इनकार कर दिया। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और हिमांशु गाबा ने सीओ स्वतंत्र कुमार से वार्ता कर प्रमुख को छोड़ने की गुहार लगाई। कहा कि जुआ खेलने में दलजीत शामिल नहीं था, लेकिन सीओ ने इस मामले में किसी मदद से इनकार कर दिया। काफी देर तक डटे रहे कांग्रेसी निराश होकर लौट गए।
ब्लाक प्रमुख को राजनैतिक द्वेष के चलते फंसाया
रुद्रपुर। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने ब्लाक प्रमुख दलजीत खुराना को राजनैतिक द्वेष से फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के इशारे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दलजीत न तो शराब पीते हैं और न जुआ खेलते हैं। वे तो केवल चंद मिनट पहले ही भाई के कार्यालय आए थे।
पुलिस के निशाने पर जुआरी
रुद्रपुर। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रखा है। एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर दस रईसजादों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था। करीब तीन महीने पहले पुलिस ने नैनीताल रोड के एक होटल में छापामारी कर छह जुआरियों को पकड़ा, उनके पास से करीब छह लाख रुपये बरामद किए थे। अब पुलिस ने ब्लाक प्रमुख सहित सात आरोपियों को धर दबोचा है।