{"_id":"57a215984f1c1bf7702b9cae","slug":"congress-bjp-rally-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आया रैलियों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आया रैलियों का रेला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की रैली
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे के खिलाफ रैलियों निकालने का दौर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा की पर्दाफाश और शंखनाद रैली की, तो जवाब में कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘ढोल नाद रैली’ निकालने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक इस रैली में कार्यकर्ता पांच हजार ढोल नगाड़ों के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
अगस्त क्रांति सप्ताह का आयोजन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा की सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ नौ से 15 अगस्त तक ‘अगस्त क्रांति दिवस’ की 75वीं जयंती के अवसर पर अगस्त क्रांति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान पार्टी पदाधिकारी उन महान विभूतियों जिन्होंने इस देश को आजाद कराने से लेकर भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़ा करने का काम किया, कार्यकर्ता उनकी विरासत और विचारधारा को प्रचारित, प्रसारित करते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे।