फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress asked pritam and dinsesh dhanai to fight on congress symbol.

उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस की दो टूक, ‘पंजे से लड़ो या फिर पंजा लड़ाओ’

Tue, 24 Jan 2017 02:37 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jan 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
congress asked pritam and dinsesh dhanai to fight on congress symbol.
प्रीतम पंवार (दाएं) और धनै - फोटो : AmarUjala

टिहरी और धनोल्टी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने से पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै और प्रीतम पंवार को दो टूक कह दिया गया है कि ‘पंजे से लड़ो या फिर पंजा लड़ाओ’।

विज्ञापन


उनके सामने अकेला विकल्प है कि मंगलवार की दोपहर तक यह स्पष्ट कर दें कि वे कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं।  इंकार की स्थिति में कांग्रेस मंगलवार शाम तक अपने उम्मीदवारों का एलान कर सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीडीएफ सरकार पर यह दबाव बनाने की कोशिश करता आया है कि उसके विधायकों की सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार न खड़ा करे। कई मौकों पर पीडीएफ ने सीएम से यह मांग उठाई। मगर पीडीएफ के अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी के कांग्रेस का हो जाने के बाद उनकी ये मांग बेहद कमजोर पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैथानी और दुर्गापाल बने कांग्रेस के उम्मीद

congress asked pritam and dinsesh dhanai to fight on congress symbol.
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : अमरउजाला

कांग्रेस के तेवर तल्ख हैं और उसने पीडीएफ को साफतौर पर पार्टी के टिकट पर उतरने को कह दिया है। सरकार को समर्थन देकर पीडीएफ कोटे से मंत्री बने मंत्री प्रसाद नैथानी देवप्रयाग से और हरीश चंद्र दुर्गापाल लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।

इन दोनों मंत्रियों को अपने पाले में लाने के बाद कांग्रेस ने दिनेश धनै और प्रीतम पंवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ये दोनों मंत्री निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी में हैं।

इस चक्कर में टिहरी और धनोल्टी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अटकी हुई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं को संकेत दिया गया है कि वे अपनी स्थिति को हर हाल में मंगलवार दोपहर तक स्पष्ट करें। यदि सहमति नहीं बनती है तो फिर कांग्रेस इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

कांग्रेस ने बना रखा है प्लान बी

congress asked pritam and dinsesh dhanai to fight on congress symbol.
दिनेश धनै - फोटो : file photo

वैसे पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो दोनों कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़ने पर हामी भर सकते हैं। गौरतलब है कि 27 को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 26 की छुट्टी के बाद अब केवल दो दिन का ही मौका है।

पार्टी का प्लान बी
धनोल्टी और टिहरी सीट पर पार्टी ने प्लान बी भी तैयार किया है। धनोल्टी से पूर्व प्रत्याशी मनमोहन सिंह मल और जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस के टिकट का दावा कर रहे हैं। प्रीतम नहीं मानें तो पार्टी दोनों में से किसी एक को उम्मीदवार बना सकती है। टिहरी सीट पर भी पार्टी ने मोहरे तैयार कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed