{"_id":"5e542a968ebc3ef3b625ced7","slug":"congress-accused-of-exploiting-meat-traders-vikas-nagar-news-drn337276738","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मीट व्यवसायियों के शोषण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मीट व्यवसायियों के शोषण का लगाया आरोप
विज्ञापन
मीट व्यवसायियों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका प्रशासन पर मीट व्यवसायियों के शोषण का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मीट व्यवसायियों ने कहा कि पालिका प्रशासन उनका शोषण कर रहा है। लाइसेंस रिन्यू के लिए जरूरी एनओसी जारी न कर उनकी दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की जा रही है। मीट व्यवसायियों को एनओसी जारी करने के लिए स्लाटर हाउस से प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा जा रहा है। जबकि, बीते 14 जनवरी को पालिका प्रशासन शहर में बने एकमात्र स्लाटर हाउस को ध्वस्त कर चुका है। पालिका प्रशासन के इस कदम से शहर में दुकान संचालित करने वाले मीट व्यवसायी और उनसे संबंधित लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि मांग पूरी न होने पर कांग्रेस को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एसडीएम ने व्यवसायियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन सौंपने वालों में शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम कौशल, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सभासद लवलेश शर्मा, गिरीश सप्पल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन वर्मा, पूर्व सभासद बलजीत सिंह, सुमनलता, देवानंद पासी, राजीव शर्मा, सुनील कुमार, नरेंद्र, दर्शन लाल, गुरविंदर सिंह, पम्मी, गोविंद थापा, हीरानंद, अरविंद पासी, सुयूनस कुरैशी, रवि कुमार मौजूद रहे।