फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress 48 Star Campaigners list in Nikay Chunav 2018

निकाय चुनाव: पूर्व सीएम हरीश रावत समेत 48 दिग्गज होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, पढ़ें पूरी लिस्ट

Fri, 26 Oct 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Congress 48 Star Campaigners list in Nikay Chunav 2018
Congress

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश समेत कुल 48 नेता स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ये सभी स्टार प्रचारक निकाय चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। आने वाले दिनों में पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों की चुनावी रैलियां, नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों व मौजूदा विधायकों को स्थान दिया गया है। सूची में शामिल नामों के अलावा पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों की सूची में ये नाम शामिल

हरीश रावत, अनुग्रह नारायण सिंह, प्रीतम सिंह, डॉ. इंदिरा हृदयेश, राजेश धर्माणी (प्रदेश सह प्रभारी), सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, करण महरा, ममता राकेश, आदेश चौहान, राजकुमार, हरीश धामी, मनोज रावत, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महेंद्र सिंह पाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, तिलकराज बेहड़, सुरेंद्र सिंह नेगी, नव प्रभात, शूरवीर सिंह सजवाण के साथ ही हीरा सिंह बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, ब्रहम स्वरूप ब्रहमचारी, हाजी फुरकान अहमद, कुमार।

 

प्रकाश जोशी, अंबरीश कुमार, गणेश गोदियाल, विजयपाल सजवाण, जोत सिंह गुनसोला, सरिता आर्या, रणजीत सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, मयूख महर, मदन सिंह बिष्ट, शैलेंद्र रावत, बलवीर सिंह नेगी, ललित फर्स्वाण, एसपी सिंह इंजीनियर, विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, किरणपाल वाल्मीकि, याकूब सिद्धीकी, आजाद अली, सरवरयार खान और राजेंद्र पाल के नाम शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed