फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   complete information About ration on one click

बस एक क्लिक पर पता चल जाएगा कहां पहुंचा राशन, जानिए कैसे?

Fri, 01 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
complete information About ration on one click
राशन - फोटो : file photo

प्रदेश में अनाज की कितनी खरीद हुई, गोदामों में कितना अनाज गया, राशन की दुकानों से कितनी बिक्री ङुई और राशन कहां पहुंचा। यह सब जानकारी अब बस एक क्लिक पर मिलेगी

विज्ञापन


राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतों को देखते हुए प्रदेश में अब सप्लाई चेन मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत अनाज की सरकारी खरीद से लेकर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से राशन के वितरण की व्यवस्था को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद एक क्लिक पर यह जानकारी हासिल की जा सकेगी कि प्रदेश में अनाज की कितनी खरीद हुई, गोदामों में कितना अनाज गया और राशन की दुकानों से कितनी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई चेन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने पांच करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी है। इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए खाद्य आयुक्त कार्यालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) का गठन किया जाएगा, जिसे सेंट्रल सर्वर से भी जोड़ा जाएगा।

इस सिस्टम का फायदा यह होगा कि खाद्य आयुक्त के कार्यालय के साथ-साथ केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्रालय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के अधिकारी भी वितरण की प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को इस जानकारी को प्रगति पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव आनंदबर्द्धन ने इस सिस्टम को जल्द लागू करने का निर्देश दिया है।

जनपद स्तरीय गोदामों का भी होगा कंप्यूटराइजेशन सप्लाई चेन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू करने के लिए अनाज के प्रदेश स्तरीय गोदाम के साथ-साथ जनपद स्तरीय गोदामों का भी कंप्यूटराइजेशन किया जाएगा। राशन की दुकानों में प्वाइंट ऑफ सेल मशीन लगाई जाएगी।

ट्रकों में लगाया जाएगा जीपीएस

complete information About ration on one click
online
प्रदेश में गोदामों के कंप्यूटराइजेशन का कार्य चल रहा है। वहीं, इस सिस्टम से विभाग को हिसाब-किताब रखने में आसानी होगी। इंड टू इंड कंप्यूटराइजेशन होने से खरीद से लेकर राशन की दुकानों से वितरित होने वाले राशन का रिकॉर्ड विभाग के पास होगा।

इस सिस्टम को लागू करने के लिए गोदामों से राशन लेकर जाने वाले ट्रकों में जीपीएस लगाया जाएगा, ताकि विभाग के अधिकारी बैठे-बैठे यह जान सकेंगे के अनाज लेकर निकला ट्रक कहां तक पहुंचा है। ट्रक बीच में कितनी देर तक कहां रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed