फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commandant also committed scam worth lakhs in supply of kerosene on the border

Dehradun News: बॉर्डर पर केरोसिन की आपूर्ति में भी कमांडेंट ने किया लाखों का घोटाला

Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Commandant also committed scam worth lakhs in supply of kerosene on the border
I
विज्ञापन

IIबॉर्डर चौकी तक बिलों में कर दी केरोसिन की आपूर्ति, कोर्ट में दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
I
I
I
जवानों के राशन घोटाले के आरोपी आईटीबीपी के कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता ने बॉर्डर पर केरोसिन की आपूर्ति में भी लाखों का घपला किया था। इस मामले में सीबीआई चार्जशीट कोर्ट में दे चुकी है।
I
I
I
Iसीबीआई ने पिछले माह आरोपी कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता के खिलाफ चमोली जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी में केरोसिन की आपूर्ति में बड़ा घोटाला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया था। इस मामले में भी आरोपी कमांडेंट, दरोगा सुधीर कुमार और आपूर्ति करने वाले व्यापारियों ने फर्जी तरीके से आपूर्ति दिखाई गई थी। इस मामले की जांच करने वाले सीबीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार लखेड़ा की तरफ से जो चार्जशीट कोर्ट में दी गई। उसमें आरोपी कमांडेंट और गिरोह ने तेल आपूर्ति में लाखों रुपये हड़पे। जबकि बॉर्डर चौकी तक यह आपूर्ति हुई ही नहीं थी। सिर्फ बिलों में हेराफेरी कर धन को ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन

I
I-----------------
I
I
I
Iऐसे किया गया रसद के बिलों में घपला
I
Iआईटीबीपी सीमाद्वार (देहरादून) में तैनात तत्कालीन कमांडेंट, दो दरोगा ने तीन बड़े व्यापारियों के साथ मिलकर जवानों को मिलने वाले रसद, मीट, मछली, अंडा, दूध और फल की आपूर्ति में 70 लाख रुपये के घोटाला किया। जवानों को चिकन और फिश दिया गया, लेकिन बिल मटन के बनाए गए। जितनी मात्रा में राशन इश्यू होता है, उससे कहीं ज्यादा दिखाया गया। इसके लिए दस्तावेजों में कटिंग और ओवरराइटिंग की गई। 96 किलो फिश को ओवर राइटिंग कर 126 किलो कर दिया। 97 किलो को 127 किलो कर दिया गया। इस मामले में अशोक कुमार गुप्ता कमांडेंट, सुधीर कुमार एसआई, अनुसूया प्रसाद एएसआई, नरेंद्र आहूजा, आहूजा ट्रेडर्स 141 राजपुर रोड, विनय कुमार हरिद्वार रोड, नवीन कुमार कौलागढ़ रोड देहरादून और अज्ञात पब्लिक सर्वेंट एवं प्राइवेट पर्सन के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed