फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Collision of up bus and truck in dehradun

देहरादून: यूपी की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, 15 से ज्यादा लोग घायल

Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Collision of up bus and truck in dehradun
bus accident - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून में यूपी की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को आशारोड़ी और मोहंड के बीच बस और ट्रक आपस में टकरा गए। क्लेमेनटाउन थाने से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसपी ने बताया कि दून अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन

हरिद्वार में दुर्घटना में छह घायल 

Collision of up bus and truck in dehradun
ई रिक्शा - फोटो : amar ujala file photo
हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में हाईवे पर कार के ई रिक्शा को टक्कर मार देने पर छह यात्री घायल हो गए। दुर्घटनास्थल से कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।    

  
रविवार सुबह एक ई-रिक्शा शांतिकुंज की तरफ जा रही थी। शांतिकुंज के पास पहुंचते ही बेकाबू कार ने ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। परिणामस्वरूप ई रिक् शा में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर जब तक सप्तऋषि चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार चालक दुर्घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा था।

 

पुलिस ने आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भेजा। पुलिस के अनुसार घायलों के नाम धनीराम निवासी कमलदास कुटिया, लीला देवी, पूजा, संजय, विनोद निवासी नोएडा उप्र बताया है। पुलिस के अनुसार ई रिक्शा चालक धनीराम की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed