फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cold weather in dehradun.

निकाल लीजिए गर्म कपड़े, पड़ने वाली है ठंड

Tue, 18 Nov 2014 02:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/ देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/ देहरादून Updated Tue, 18 Nov 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
cold weather in dehradun.

ठंड के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले सप्ताह से दिन और रात का तापमान एक डिग्री गिरने से ठंड में इजाफा होगा।

विज्ञापन


नवंबर का आधा महीना खत्म होने को है और दिन में अभी गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सूर्यास्त होते ही मौसम ठंडा हो जाता है और गर्म पकड़ों की जरूरत पड़ती है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही ठंड का एहसास हुआ था। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि अगले सप्ताह से दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट होगी।

अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री से गिरकर 24.4 और न्यूनतम तापमान 10.6 से गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। प्रति सप्ताह तापमान में गिरावट आती जाएगी। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का एहसास होगा। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से कोहरा आने लगता है।

विज्ञापन

तीन दिन बाद फिर उछला दिन का पारा

cold weather in dehradun.

जैसी संभावना जताई जा रही थी, ठीक वैसा ही हुआ। तीन दिन समान बने रहने के बाद देहरादून में दिन के पारे ने एक बार फिर उछाल भरी। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। तीन दिन से यह 25.2 के स्तर पर बना हुआ था।

दून में हालांकि रात के पारे में 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। यह 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम सूखा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दून में हालांकि शाम के वक्त आंशिक बादल छा सकते हैं।
a
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों की बात करें तो आने वाली 21 नवंबर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

उसके अनुसार 19 और 20 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 25 और 10 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है, जबकि 21 नवंबर से इसके 24 और 9 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed