फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi Adityanath gives Excellence Award for E-cabinet to Uttarakhand

यूपी के सीएम योगी ने दिया उत्तराखंड को ई मंत्रिमंडल के लिए अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस

Fri, 12 Feb 2021 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Feb 2021 11:37 PM IST
सार

  • ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए भी उत्तराखंड की टीम का हुआ सम्मान

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gives Excellence Award for E-cabinet to Uttarakhand
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड को ई मंत्रिमंडल के लिए शुक्रवार को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार संयुक्त सचिव गोपन ओमकार सिंह, उपसचिव अजीत सिंह व राष्ट्रीय सूचना केंद्र के राज्य सूचना अधिकारी के नारायण ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) ने उत्तराखंड को 18वें सीएसआई एसआईजी ई गवर्नेंस अवार्ड के लिए चुना था।
विज्ञापन


लखनऊ के होटल ताज में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। ई-मंत्रिमंडल सॉफ्टवेयर के निर्माण एवं क्रियान्वयन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तराखंड के अरुण शर्मा (प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर), वैज्ञानिक रचना शाह व प्रीति जोशी का विशेष योगदान रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए भी मिला पुरस्कार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड को ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए भी सम्मानित किया। राज्य सरकार की ओर से ऑडिट के क्षेत्र में यह पुरस्कार उत्तराखंड ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम टीम से नोडल अफसर रजत मेहरा, ऑडिट सेल के नरेंद्र सिंह नेगी व एनआईसी के तकनीकी निदेशक अनुज धनगर ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार ग्रहण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed