{"_id":"6a9a5a8adbc4aa8c010aa6c8","slug":"delhi-youth-falls-from-mussoorie-viewpoint-dies-uttarakhand-news-in-hindi-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: व्यू प्वाइंट से अचानक नीचे गिरा दिल्ली का युवक, गंभीर हालत में लाया गया अस्पताल, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: व्यू प्वाइंट से अचानक नीचे गिरा दिल्ली का युवक, गंभीर हालत में लाया गया अस्पताल, उपचार के दौरान मौत
Fri, 04 Sep 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के युवक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। युवक मसूरी घूमने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर था, जहां अचानक वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश के चार हजार सार्वजनिक उपक्रमों की जानकारी होगी सार्वजनिक, 17 बिंदुओं पर देना होगा ब्योरा
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।