फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm trivendra singh rawat take action on teacher tweet

ट्वीट कर बताई शिक्षिका ने बदनीयत ड्राइवर की हरकत तो मुख्यमंत्री ने लिया ये एक्शन

Fri, 08 Dec 2017 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Dec 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat take action on teacher tweet
trivendra singh rawat

देहारदून की एक शिक्षिका ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बदनीयत सिटी बस के चालक और परिचालक की शिकायत की थी, जिसके बाद सीएम ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए ये एक्शन लिया।

विज्ञापन


शिक्षिका को बल्लूपुर चौक पर उतारने के बजाए बस को तेज गति से भगाने के मामले में कैंट पुलिस ने उक्त सिटी बस को खोज निकाला। पुलिस ने बुधवार को बस सीज कर परिचालक से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। शादी समारोह में बाहर होने के कारण चालक अभी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


हालांकि परिचालक ने सफाई दी है कि टाइमिंग की जल्दबाजी में यह गलती हुई है। दून की एक शिक्षिका ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर सिटी बस के चालक और परिचालक की शिकायत की थी। बताया था कि वह तीन दिसंबर को प्रेमनगर से बल्लूपुर चौक के लिए बस में सवार हुई थी। चालक जानबूझकर बस को नीचे ले जाने के बजाए फ्लाई ओवर के ऊपर से तेज रफ्तार में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चिल्लाती रही, मगर उसकी बात नहीं सुनी गई। पुलिस का डर दिखाया तब जाकर काफी दूर बस रोकी गई। पीड़िता ने चालक और परिचालक की मंशा पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

11 बसों को चिन्हित कर कैंट थाने लाया गया

Cm trivendra singh rawat take action on teacher tweet
trivendra singh rawat
सीएम के ट्वीट का संज्ञान लेकर कैंट पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मंगलवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मार्ग पर चलने वाली करीब 65 बसों को लेकर जांच पड़ताल की। उसके बाद 11 बसों को चिन्हित कर कैंट थाने लाया गया।

पीड़िता ने परिचालक को पहचानने में देरी नहीं लगाई। पुलिस ने बस को सीज कर आरोपी परिचालक महेश थापा से पूछताछ की। थापा का कहना था कि टाइमिंग के चलते बस को जल्दबाजी में फ्लाईओवर के ऊपर से ले गए थे।

उसने बताया कि बल्लूपुर चौक पर नीचे न उतारने को लेकर बहस हुई थी, बाद में उन्हें नीचे उतार दिया गया था। इंस्पेक्टर कैं ट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि परिचालक को नोटिस तामिल करा दिया गया है। चालक के शादी समारोह से लौटने के बाद उससे भी पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed