फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra praises pm modi and amit shah for victory in himachal

अमित शाह को ऐसे ही नहीं कहते बीजेपी का 'चाणक्य', पूरी रणनीति से कांग्रेस को किया चित्त

Mon, 18 Dec 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Dec 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra praises pm modi and amit shah for victory in himachal

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, अमित शाह को ऐसे ही बीजेपी का चाणक्य नहीं कहा जाता है। उन्होंने पूरी रणनीति के साथ कांग्रेस को चित्त करने का चक्रव्यूह तैयार किया था। ये पीएम मोदी और उनके ही प्रयासों का परिणाम है।

विज्ञापन


गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत का सेहरा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सिर बांधा है। उन्होें दोनों ही राज्यों की जनता को इस जीत के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को दिया जाने वाला पवित्र शासन और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों और स्वच्छ प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में भाजपा की सरकार उत्तराखंड के लिए हितकर साबित होंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी से सभी लंबित मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हो रही है।
 

जानिए और क्या बोले

cm trivendra praises pm modi and amit shah for victory in himachal

कई वर्षो से लंबित सिंचाई विभाग की 36 नहरों का प्रकरण सुलझा लिया गया है और ये उत्तराखंड को हस्तांतरित कर दी गई हैं। इसी प्रकार पर्यटन विभाग के अंतर्गत अलकनंदा होटल भी उत्तराखंड को हस्तांतरित करने की कार्रवाई अंतिम चरण में है।

परिवहन विभाग के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समझौते पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं हिमाचल, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी जहां उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जाती हैं उनसे भी सकारात्मक वार्ता की जाएगी।

हिमाचल और उत्तराखंड के मध्य नदियों पर पावर, सिंचाई प्रोजेक्ट, पेयजल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद जताई। उत्तराखंड सरकार के 9 माह पूर्ण होने से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में सरकार ने भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

सरकार की योजनाएं आकार ले रही हैं और आने वाले समय में लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस अवधि में सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पूरी शिद्दत के साथ पालन किया है। सरकार बड़े भ्रष्टाचार रोक पाने में सफल रही है। इसके अलावा सरकार आर्थिक अनुशासन लाने की दिशा में भी अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed