फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra meeting with prime minister modi in delhi

पीएम मोदी ने सीएम त्रिवेंद्र से पूछा केदारनाथ और बारिश का हाल, कई खास मुद्दों पर की चर्चा

Sat, 12 Aug 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून 
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  Updated Sat, 12 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
cm trivendra meeting with prime minister modi in delhi

पीएम नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पीएम ने केदारनाथ से लेकर भारी बारिश, ऑल वेदर रोड, चार धाम यात्रा समेत कई विषयों पर बात की। सीएम ने उन्हें विस्तार से सारे बिंदुओं पर जानकारी दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को पीएम-सीएम की यह मुलाकात संसद भवन में हुई। पीएम को सीएम ने उत्तराखंड से जुड़े लंबित मामलों को लेकर एक मांग पत्र भी दिया। इस दौरान पीएम ने एक-एक विषय पर जानकारी हासिल की। पीएम ने उत्तराखंड में भारी बारिश के बारे में बात की। जवाब में सीएम ने बताया कि इस बार बारिश ज्यादा हो रही है। कई क्षेत्रों में बादल फटे हैं। इसके बावजूद एसडीआरएफ मुस्तैदी से काम कर रही है।
विज्ञापन


24 घंटे के भीतर प्रभावितों को राहत उपलब्ध कराई जा रही है। घायलों का सरकार अपने स्तर से इलाज करा रही है। चार धाम यात्रा से संबंधित जानकारी देते हुए सीएम बताया कि इस बार 18 लाख से ज्यादा यात्री आए हैं। बारिश के कारण यात्रा पर भी असर पड़ा है। मगर संवेदनशील इलाकों पर रोड साफ करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान पीएम ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों का खास तौर पर जिक्र किया। सीएम ने उन्हें बताया कि केदार घाटी में पुनर्निर्माण कार्य जारी है। प्रभावितों के लिए कुछ घर बनाए गए हैं। ऑल वेदर रोड पर सीएम ने बताया कि राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


बरसात के बाद नामित एजेंसियों को काम करना है। सीएम ने देवबंद रेलवे लाइन प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दी। इससे पहले, शुक्रवार की सुबह सीएम ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और उन्हें उत्तराखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं और बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed