सीएम रावत ने भाजपा को बताया उत्तराखंड का विलेन, आखिर क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनावी बयार के बीच भाजपा पर हमला बोला। कहा प्रदेश में तो भाजपा विलेन के रोल में है। राज्य में लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने से लेकर विकास में रोड़ा अटकाने तक भाजपा हमेशा नकारात्मक भूमिका निभाती रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।
हरिद्वार दौरे के बीच अमर उजाला से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विपक्ष के रूप में जनता के सामने कोई वैकल्पिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं कर सकी है।
महज विरोध करने के लिए सरकार और कांग्रेस को कोसने तथा यात्राएं निकालने के अलावा भाजपा ने कोई ठोस एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया है। भाजपा हमेशा नकारात्मक रुख के साथ विलेन की भूमिका में रही है।
बोले, आपदा के वक्त कोई भाजपाई नजर नहीं आया
जब राज्य आपदा से ग्रस्त था तब भाजपा के लोग कहीं नहीं दिखे। आज भाजपा का पूरा केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में डेरा डाले हुए है।
नोटबंदी के निर्णय पर केंद्र सरकार की आधी अधूरी तैयारियों को जनता के लिए परेशानी का सबब बताया। लगातार बिगड़ रही स्थिति ने यह साबित कर दिया कि सरकार इतने महत्वपूर्ण निर्णय के लिए भी खुद को तैयार नहीं कर पाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पीडीएफ और भाजपा कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं है। जनता सीधे कांग्रेस के संपर्क में है और जनता को तय करना है कि उसे विकास के लिए किसे चुनना है।