फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cm rawat appear before cbi on tuseday.

सीएम रावत दिल्ली रवाना, सीबीआई आज करेगी पूछताछ

Tue, 07 Jun 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jun 2016 09:47 AM IST
सार

  • दूसरी बार जांच एजेंसी ने किया है तलब
  • हाईकोर्ट के आदेश से राहत में हैं सीएम

विज्ञापन
cm rawat appear before cbi on tuseday.
हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्टिंग प्रकरण में सीबीआई जांच के दायरे में आए मुख्यमंत्री हरीश रावत से मंगलवार को जांच एजेंसी दोबारा पूछताछ करेगी। सीएम सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले सीबीआई सीएम से एक बार पूछताछ कर चुकी है। हालांकि इस प्रकरण में हाईकोर्ट के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर रोक के फैसले से हरीश रावत को राहत मिल चुकी है।

विज्ञापन


26 मार्च को सीएम हरीश रावत के हुए स्टिंग प्रकरण की पूछताछ आगे बढ़ रही है। सीबीआई प्राथमिक जांच दर्ज करने के बाद स्टिंग करने वालों सहित कुछ अन्य से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


एक बार कर चुकी है पूछताछ
जांच एजेंसी ने अब तक मुख्यमंत्री को तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह एक बार ही पूछताछ के लिए पहुंचे। पहली पूछताछ में सीबीआई ने पांच घंटे तक सीएम से सवाल जवाब किए थे। इसके बाद सीएम ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच निरस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सीएम को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा पर जांच एजेंसी आदेश दिया कि वह सीएम को गिरफ्तारी नहीं करेगी। हाईकोर्ट के निर्णय से सीएम और कांग्रेस राहत में है।


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई सीएम से पूछताछ के बाद खरीद फरोख्त का आरोप लगाने वाले विधायक से भी पूछताछ करेगी। सीबीआई ने मदन बिष्ट के आठ मई को हुए स्टिंग के अलावा खरीद फरोख्त के बयानों वाले वीडियो फुटेज भी खंगाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed