फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm rawat announced many scheme for srinagar.

श्रीनगर के लिए हरीश ने खोला खजाना

Wed, 17 Sep 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
cm rawat announced many scheme for srinagar.

सीएम हरीश रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उनका फोकस थलीसैंण पर ज्यादा रहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र विकास में पीछे है, विभागीय स्तर पर जो कार्य होने हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाय। सीएम ने थलीसैंण महाविद्यालय में विज्ञान पढ़ाने और भवन निर्माण को 70 लाख रुपये देने की घोषणा की।

घोषणाओं का पिटारा खुला
इसके अलावा राठ महाविद्यालय में स्टेडियम के लिए अलग से 15 लाख, खिर्सू इंटर कॉलेज में कृषि विषय, थैलीसैण में जैविक खेती के लिए भूमि चयन की भी बात रावत ने कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में महिला गृह उद्योग स्थापित करने, सहकारिता समितियों को खनन व क्रशर के पट्टे देने, जीएनटीआई श्रीनगर में भी स्टेडियम निर्माण, पैठाणी में सामुदायिक केंद्र और पावो में हिल मंडल का फूड पार्क बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के ज्वाइंट सर्वे को कहा
वहीं सीएम ने सड़कों की स्थिति पर भी अपनी चिंता जताई। कहा कि प्रदेश में जो सड़कें वन विभाग की स्वीकृति के अभाव में लंबित हैं, उनका ज्वाइंट सर्वे दो माह में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed