Uttarakhand: भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे सीएम धामी, धाम में मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण आदि निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बदरीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण, लूप रोड व बीआरओ वाईपास निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में संचालित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चारों धामों में हर साल श्रद्वालुओं की संख्या बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ढांचागत विकास कार्य किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बदरीनाथ धाम में विकास कार्य किए जाएंगे। मास्टर प्लान के तहत स्ट्रीट स्कैपिंग, क्यू मैनेजमेंट, मंदिर एवं घाट सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, बद्रीश वन, पार्किंग फैसिलिटी, सड़क एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से किए जाएंगे और बदरीनाथ मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Agneepath Protest : उत्तराखंड में 'अग्निपथ' का विरोध, हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने फटकारीं लाठियां, तस्वीरें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी विकसित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध ढंग से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण का कार्य चल रहा है।