फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached Badrinath Dham, took stock of master plan works

Uttarakhand: भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे सीएम धामी, धाम में मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा

Fri, 17 Jun 2022 12:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Jun 2022 12:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण आदि निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Badrinath Dham, took stock of master plan works
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बदरीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण, लूप रोड व बीआरओ वाईपास निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में संचालित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चारों धामों में हर साल श्रद्वालुओं की संख्या बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ढांचागत विकास कार्य किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बदरीनाथ धाम में विकास कार्य किए जाएंगे। मास्टर प्लान के तहत स्ट्रीट स्कैपिंग, क्यू मैनेजमेंट, मंदिर एवं घाट सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, बद्रीश वन, पार्किंग फैसिलिटी, सड़क एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से किए जाएंगे और बदरीनाथ मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें...Agneepath Protest : उत्तराखंड में 'अग्निपथ' का विरोध, हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने फटकारीं लाठियां, तस्वीरें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी विकसित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध ढंग से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण का कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed