फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat met officers' union.

काम करने का तरीका सुधार लें अधिकारीः हरीश

Sun, 14 Sep 2014 04:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Sep 2014 04:53 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat met officers' union.

सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से कार्यसंस्कृति में बदलाव लाने की सलाह दी है। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में पदोन्नति के बाद अनुसचिवों के लिए कार्यालय तक की सुविधा नहीं होने से लेकर अन्य समस्याएं सीएम से रखी।

सीएम ने कहा कि जनता की अपेक्षाएं बहुत अधिक बढ़ती जा रही हैं। पत्रावलियों के निस्तारण में अकारण विलंब नहीं होना चाहिए। सिस्टम के प्रति जनता के विश्वास बनाए रखने के लिए हमें परिणाम देने ही होंगे।

प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में अधिकारियों के बैठने व पत्रावलियों के रखने के लिए उचित व्यवस्थाएं काम करने के लिए कार्यालय में आवश्यकतानुसार कंप्यूटर की व्यवस्था की मांग वाजिब है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार को फोन पर इसके लिए निर्देशित भी किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष आरके तोमर, उपाध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ला, महासचिव ब्योमकेश दुबे शामिल थे।

विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा की तिथि बढ़ाने की सीएम से मांग

cm harish rawat met officers' union.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीएम हरीश रावत से पीसीएस की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि तिथि आगे खिसकने से पीसीएस की परीक्षा के पैटर्न में एकाएक हुए परिवर्तन को समझने में अभ्यर्थियों को समय मिलेगा।

साथ ही केवल आनलाइन आवेदन की अनिवार्यता को भी समाप्त करवाने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को बदलते समय के अनुरूप खुद को अपडेट करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उनकी मांगों पर विचार करेंगे और परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग न्यायोचित लगी तो वे लोक सेवा आयोग से अनुरोध करेंगे। हालांकि सीएम ने साफ कर दिया कि लोक सेवा आयोग के काम में सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed