फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami will campaign in Jammu and Kashmir assembly elections Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand:जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी, बड़े फैसलों को लेकर देशभर में खासी चर्चा

Tue, 03 Sep 2024 07:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Sep 2024 07:50 AM IST
सार

सीएम धामी उत्तराखंड हित में समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े निर्णय ले चुके हैं। देशभर में उनके इन फैसलों की चर्चा है। इसी वजह से अब वह जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
CM Dhami will campaign in Jammu and Kashmir assembly elections Uttarakhand News in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री धामी की देशभर खासी चर्चा है।

विज्ञापन

भाजपा संगठन की ओर से उनका तीन दिन का समय जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मांगा गया है। छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी ने बड़े और अहम निर्णय लिए। इस फैसलों को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव में भुनाना चाहता है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ फैसले लेकर धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में भी जिम्मेदारी मिली

उनकी पहचान पिछले तीन वर्षों में सख्त कानून बनाने वाले सीएम के रूप में उभरी है। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने अब उन्हें जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में भी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चार साल की बच्ची से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, रोती हुई घर आई मासूम; तीनों आरोपी नाबालिग

इससे पहले हाल में संपन्न लाेस चुनावों में भी सीएम धामी ने देश के कई राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया। अब, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पत्र भेजकर सीएम से तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रचार करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed