फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A four year old girl was gang Misdeed in a school in Sitarganj

उत्तराखंड: चार साल की बच्ची से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, रोती हुई घर आई मासूम; तीनों आरोपी नाबालिग

Tue, 03 Sep 2024 04:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Sep 2024 04:30 AM IST
सार

सोमवार को एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में उसी के नाबालिग साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया।

विज्ञापन
A four year old girl was gang Misdeed in a school in Sitarganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के सितारगंज में मासूम बच्ची से उसके ही स्कूल के तीन बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 9 साल, 11 और 14 वर्ष है। आरोपियों में एक विशेष समुदाय का होने पर बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को संरक्षण में लिया है जबकि 14 वर्षीय विशेष समुदाय का युवक फरार है।

विज्ञापन


सोमवार को एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में उसी के नाबालिग साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह ऐसे ही पढ़ने के लिए गांव के सरकारी स्कूल चली जाया करती है। सोमवार को भी वह सुबह करीब आठ बजे स्कूल गई थी। दो-तीन घंटे बाद वह रोती हुई घर आ गई। महिला ने जब रोने की वजह पूछी तो उसने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने उसके निजी अंगों के साथ छेड़खानी की है। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन


चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लिया गया है जबकि तीसरा नाबालिग आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed