फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami said Global seminar on disaster will be held in November Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: नवंबर में आपदा पर होगा वैश्विक सेमिनार, सीएम धामी ने कहा- हम विकास का एक मॉडल कर रहे तैयार

Sat, 30 Sep 2023 12:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि हमारा मॉडल पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था को संतुलित करना है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। धामी ने कहा कि हिमालय को सुरक्षित और संरक्षित रखना चाहिए।

विज्ञापन
CM Dhami said Global seminar on disaster will be held in November Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई दिल्ली में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन पर विचार-मंथन के लिए नवंबर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे और कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर साल उत्तराखंड को अत्यधिक बारिश और बर्फबारी के कारण आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए हम विकास का एक मॉडल तैयार कर रहे हैं। खासकर अमृत काल के लिए। हमारा मॉडल पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था को संतुलित करना है ताकि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। धामी ने कहा कि हिमालय को सुरक्षित और संरक्षित रखना चाहिए।

विज्ञापन

कई करार हुए, कार्ययोजना भी बनी

सीएम ने बताया कि ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी है। राज्य में रोपवे निर्माण के लिए फ्रांस की पोमा कंपनी के साथ करार किया गया। साथ ही राज्य में देश का पहला रोपवे विनिर्माण पार्क विकसित करने प्रस्ताव दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...क्रूरता की हदें पार: जहर देकर मारे 15 बंदर, फिर जंगल में फेंक आया...बेजुबानों के साथ दिल दहला देने वाला सुलूक

इंग्लैंड स्थित भारतीय दूतावास में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों के साथ बैठक में उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी लाने की योजना पर चर्चा कर नई पर्यटन नीति की जानकारी दी गई। राज्य में विभिन्न स्थानों पर केबल कार परिवहन व्यवस्था, औली, दयारा बुग्याल और मुन्स्यारी में शीतकालीन खेलों के लिए विंटर स्पोर्ट्स डेस्टीनेशन विकसित के लिए अमेरिका के केएन ग्रुप के साथ 4800 करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किया गया। ब्रिटिश पार्लियामेंट के लार्ड मेयर व बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति बिली मोरया ने उत्तराखंड में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed