फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monkeys were killed by poison post mortem report revealed thrown in forest of Mani Mai Temple Dehradun news

क्रूरता की हदें पार: जहर देकर मारे 15 बंदर, फिर जंगल में फेंक आया...बेजुबानों के साथ दिल दहला देने वाला सुलूक

Sat, 30 Sep 2023 03:23 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Sep 2023 03:23 PM IST
सार

देहरादून-हरिद्वार हाईवे के पास मनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में दर्जन भर से ज्यादा बंदर मृत मिले थे, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। अब बंदरों की मौत की वजह सामने आई है। आरोपी द्वारा बेजुबानों के साथ क्रूरता की हदें पार की गई।

विज्ञापन
Monkeys were killed by poison post mortem report revealed thrown in forest of Mani Mai Temple Dehradun news
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे किनारे मणिमाई मंदिर के पास मृत मिले 15 बंदरों को जहर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि इन बंदरों को जहर कहीं और दिया गया है। इसके बाद किसी वाहन में लादकर बंदरों को यहां डाल दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद हाईवे के सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


लच्छीवाला रेंज के मणिमाई मंदिर के पास 15 बंदर मृत पाए गए थे। जबकि, एक बंदर तड़प रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देखा कि कुछ बंदरों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


इस मामले में रेंजर लच्छीवाला घनानंद उनियाल की तहरीर पर डोईवाला पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रेंज कार्यालय में शुक्रवार को देहरादून चिड़ियाघर से आए डॉ. प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में पशुचिकित्सकों की टीम ने मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों को जहर दिया और फिर जंगल में फेंक दिया
चिकित्सकों की सलाह पर विसरा भी सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई। रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया आशंका है कि किसी ने बंदरों को जहर दिया और फिर किसी माध्यम से लच्छीवाला रेंज के जंगल में फेंक दिया। उधर, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: दून से उत्तरकाशी तक एक ही सुरंग से गुजरेगी गाड़ी-रेलगाड़ी, रेल लाइन से जुड़ेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री

बंदरों को रोज जहर दे रहा था आरोपी
पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बंदरों के आंतरिक अंगों को बुरी तरह क्षति पहुंची है। साथ ही सभी बंदरों की मौत एक ही दिन नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बंदरों की मौत में एक से दो दिन का अंतराल है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी बंदरों को कई दिनों तक रोज जहर दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed